
जहानाबाद वर्ल्ड पोस्ट डे के मौके पर काको स्थित उप डाक घर के उप डाकपाल दिलीप कुमार को गया में उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य को देखते हुए गया प्रमंडल के प्रवर डाक अधिक्षक रासबिहारी राम के द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं सिल्ड देकर सम्मानित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह सम्मान मुझे बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा दिया गया है। इसके साथ साथ पुरी निष्ठा से हमारी जिम्मेवारियों के साथ करने के लिये प्रेरित करता है। जबकि द्वितीय पुरुस्कार जहानाबाद संजीत कुमार को दिया गया है । इस अवसर पर जहानबाद के सहायक डाक अधीक्षक श्री शंभू सिंह, नीरज कुमार चौधरी, अर्जुन राम, राजीव रंजन सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












