
दशहरा को लेकर जिला प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, डीएम और एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
असमाजिक तत्वों को डीएम की चेतावनी; महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्रार्थमिकता: एसपी
जहानाबाद जिले में नवरात्रि व दशहरा के त्योहार को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहानाबाद जिले में जिला प्रशासन पूरी तरह चुस्त दिख रहा है। इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ पूरे शहर में पैदल मार्च किया। यह फ्लैग मार्च ठाकुरवाड़ी से होते हुए, उंटा मोड़, मदारपुर, ईदगाह, अरवल मोड़ तक जारी रहा। इस दौरान प्रशासन ने जिले वासियों और व्यापारियों से बातचीत करके उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाया।
जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने शहरवासियों को दशहरा एवम विजयादशमी की शूभकामनाएं देते हुए कहा की “आज गौरक्षिणी और ठाकुरवाड़ी से लेकर अरवल मोड़ तक फ्लैग मार्च निकाला है, हमने पूरे विसर्जन रूट को कवर किया है, और इसका उद्देश्य यही है की शांतिपूर्वक दशहरा पर्व मनाया जा सके। वहीं शरारती तत्वों को सावधान करते हुए कहा की कोई भी ऐसे कृत्य के पाए जाएंगे तो उन पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। शहर के सभी भीड़ वाले इलाके में कम्युनिटी टॉयलेट के इंतजाम किए गए हैं, स्ट्रीट लाइट्स की रिपेयरिंग और व्यवस्था नगर परिषद के द्वारा की जा रही है। शांतिपूर्ण तरीके से यह पर्व मनाएं यही हमारी कोशिश है।






वहीं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के कहा की दशहरा को देखते हुए हमलोगों ने पूरे जिले में प्रयाप्त बल का डेपुटेशन किया है, और हमलोग बीते कुछ दिनों से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार अलग अलग थानों में फ्लैग मार्च कर रहे हैं। मैं खुद कई पंडालों का निरीक्षण कर चुका हूं और कोशिश है की कोई न कोई अधिकारी जिले के सभी दुर्गा पंडालों तक पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा जरूर ले। चैन स्नैचिंग और पिक पॉकेटिंग की घटना जो होती थी वो अबतक बंद है। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से भी हमलोग शहर के चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। आज हमने इसी कड़ी के फ्लैग मार्च किया है। सबसे महत्वपूर्ण है की हमलोग महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। एसपी ने पूजा समितियों और पत्रकारों से भी सहयोग की बात की ताकि लोग सौहार्दपूर्वक पर्व मना सकें।
यह भी पढ़ें: माता के दरबार पहुंचे सांसद सुरेंद्र यादव, पूजा पंडालो का लिया जायजा, शहरवासियो के लिये किया बड़ा एलान
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












