DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

शकूराबाद रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस चालक ने स॑भाला अस्पताल का कमान

Ambulance driver takes command of hospital at Shakurabad Ramashray Prasad Singh Community Health Center

रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में एक पर एक हैरतअंगेज कारनामे होता है उजागर।

रतनी  शकूराबाद में रामाश्रय प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक से बढ़कर एक कारनामा सामने आती रहती है।
इसी कड़ी में एक ताजा मामला प्रकाश में आया है, जहां बीते रविवार की रात्रि में स्वास्थ्य कर्मी की अनुपस्थिति में एम्बुलेंस चालक ने मेडिसिन का कार्य भार सम्हाला।
बताया जाता है कि शकूराबाद थाना में पदस्थापित ए एस आई मिथलेश कुमार एक सिपाही मरीज को रात्रि करीब 09 बजे पी एच सी शकूराबाद में इलाज कराने पहुंचे, तो अस्पताल में सन्नाटा पसरा हुआ था।जो करीब एक घंटा तक अस्पताल में इधर से उधर घूमते के उपरांत एम्बुलेंस चालक ने मेडिसिन काउ॑टर से दवा मुहैया कराया।
वही ए एस आई मिथलेश कुमार ने बताया कि एक मरीज जो सिपाही को लेकर इलाज हेतु रात्रि करीब 09 बजे पी एच सी शकूराबाद पहुंचे तो वहां की कू ब्यवस्था देख काफी भड़क गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ऐसी व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है, जहां सभी स्वास्थ्य कर्मी अपनी जबावदेही समझते ही नहीं।करीब एक घंटा इधर से उधर घूमते रहे, लगता ही नहीं है कि अस्पताल है।
वही इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 र॑जीत कुमार से पुछने पर बताया कि मुझे भी जानकारी मिली है, मैंने बीते रात्रि डियूटी पर तैनात कर्मी के बिरुध वरीय पदाधिकारी को लिखा जा रहा है, तथा स्पष्टीकरण की मांग किया जा रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News