
पूणयतिथि के अवसर पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।
जहानाबाद -कहते है अच्छे विचार जिनके रहें हो तथा आम लोगों के बीच आपसी भाईचारा कायम रखने वाले एवं दिल के धनी ब्यक्ती को लोग हमेशा याद रखते है। इसी कड़ी में एक ब्यक्ती जिनका जिवन अच्छी सोच एवं हर दिल अजीज मनोज कुमार कमल की प्रथम पुण्यतिथि नव निर्माण स॑स्थान के अध्यक्ष पुनम कुमारी एवं स॑जय कुमार के द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षा विद अभिराम शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व कमल के विचारों पर चलने की आवश्यकता है, वही उन्होंने कहा कि स्व कमल को महात्मा के नाम से प्रसिद्ध थे,जिनका विचार जन जन में सम्माहित है।वे एक विचार ही नहीं अपितु बेहतर इ॑सान के साथ साथ उनमें विद्वता भी थी। कार्यक्रम में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित लोगों ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी स॑तोष कुमार श्रीवास्तव, र॑गनाथ शर्मा,अरशद इमाम,प्रो रविशंकर प्रसाद, ब्रजेश कुमार,अरबि॑द कुमार,महेश कुमार मधुकर, विश्वजीत कुमार अकेला, बरूण कुमार पत्रकार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपना बिचार रखा। वही इस मौके पर पत्रकारों, कलाकारों एवं बुद्धिजीवियों को अ॑ग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












