
दुर्घटना की खबर मिलने पर गई थी डायल 112 की टीम, घोसी थाने से चार लोगों की टीम गई थी कोर्रा गांव
देर से आने का आरोप लगाकर लोगों ने जवानों को पीट दिया, एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी को गंभीर चोट
जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव में पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में चार जवानों को चोट आई है। एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की चोट गंभीर है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जिले के घोषी थाना क्षेत्र के कुर्रे पुल के पास ग्रामीणों की भीड़ उस वक्त इकठ्ठा हो गई,जब एक साइकिल सवार को एक मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार धक्का देते हुए फरार हो गया, जहां मौके पर साइकिल सवार की मौत हो गई। बताया जाता है कि जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम घनश्याम पुर निवासी स॑जीव कुमार अपने साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार धक्का मार फरार हो गया। ठोकर लगने से स॑जीव को घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही घटना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी।

डीएसपी रिजर्व अशोक कुमार मेहता ने बताया कि कोर्रा गांव में सड़क दुर्घटना की खबर घोसी थाना को मिली थी। सूचना के बाद डायल 112 के चार जवान घटना कोर्रा गांव पहुंचे थे। वहां मौजूद भीड़ ने देर से आने का आरोप लगाते हुए पुलिस जवानों पर हमला कर दिया। डायल 112 के जवान किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












