DW Samachar – Header
BREAKING

हरियाणा में वोटों की गिनती के दूसरे चरण में बड़ा उलटफेर, शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद भाजपा सबसे आगे, जम्मू कश्मीर में एनसी-कांग्रेस को बहुमत

हरियाणा में वोटों की गिनती के दूसरे चरण में बड़ा उलटफेर, शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद भाजपा सबसे आगे, जम्मू कश्मीर में एनसी-कांग्रेस को बहुमत
Massive twist in Haryana, BJP races ahead of Congr

वाकई चुनाव परिणामों में भी आखिरी समय तक रोमांच बना रहता है। आज सुबह हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजे घोषित होना शुरू हुए। अगर हरियाणा की बात करें तो कांग्रेस अपनी सरकार बनाने को लेकर जश्न के माहौल में थी। लेकिन इस समय कांग्रेस खेमे में हरियाणा को लेकर मायूसी छा गई है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। वोटों की गिनती के पहले चरण में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही थी लेकिन दूसरे चरण आते-आते बीजेपी आगे हो गई है। ‌रुझानों में बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। इससे पहले शुरुआती रुझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। हरियाणा में बीजेपी 48 सीटों पर आगे चलने लगी है। वहीं, कांग्रेस अभी 34 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एग्जिट पोल के अनुमान से उत्साहित विपक्षी दल कांग्रेस भी 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है।

Massive twist in Haryana, BJP races ahead of Congress

लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला है। इस चुनाव के परिणाम का इस्तेमाल विजेता द्वारा अन्य राज्यों में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए किया जाएगा, जहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। हरियाणा की 90 सीट पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था। कई एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया है। इस बार हरियाणा में 67.90 फीसदी मतदान हुआ था। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शाम 5 बजे महासचिवों की बैठक बुलाई है। हरियाणा में बीजेपी आगे चल रही है। मौजूदा रुझानों के मुताबिक बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बना रही है। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। कालका से बीजेपी की शक्ति रानी शर्मा आगे चल रही हैं। अटेली सीट से आरती राव पीछे चल रही हैं। नारनौंद सीट से बीजेपी के कैप्टन अभिमन्यु पीछे चल रहे हैं।तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद सीएम नायब सैनी अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मेवा सिंह के खिलाफ 3070 वोटों से आगे हो गए हैं। वहीं बीजेपी 49 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 35 पर आगे है। आईएनएलडी अब एक ही सीट पर आगे चल रही है। अनिल विज अंबाला कैंट अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने गीत के जरिए अपने मन की बात रखी। अनिल विज ने गाया, मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया। जो मिल गया उसी को मुकद्दर समझ लिया, जो मिल ना सका उसको भुलाता चला गया। चौथे चरण की गिनती के बाद बीजेपी के लीला राम अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला से कैथल सीट पर आगे चल रहे हैं। गनौर सीट पर निर्दलीय देवेंद्र कादयान आगे चल रहे हैं। पंचकूला सीट पर बीजेपी के ज्ञानचंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। उचाना कलां सीट पर दुष्यंत चौटाला छठे नंबर पर हैं। वह तीन निर्दलीय प्रत्याशियों से भी पीछे चल रहे हैं। जालना से विनेश फोगाट भी पीछे हो गई हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने 50 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। भाजपा 25 और पीडीपी 5 सीटों पर आगे है। निर्दलीय और छोटी पार्टियां 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बडगाम और गांदरबल दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से पीछे चल रही हैं। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65% वोटिंग हुई थी। इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई। 5 अक्टूबर को आए एग्जिट पोल में 5 सर्वे में एनसी-कांग्रेस की सरकार को बहुमत दिया था। 5 एग्जिट पोल में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है। यानी छोटे दल और निर्दलीय विधायक किंगमेकर होंगे।

Digital Women Trust

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़