DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के निवर्तमान अनुमण्डल पदाधिकारी को दी गई भावपूर्ण विदाई एवं नव पदस्थापित का किया गया स्वागत

Emotional farewell given to the outgoing sub-divisional officer of Jehanabad and welcome to the newly appointed one.

जहानाबाद : जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के कार्यालय प्रकोष्ठ में निवर्तमान,अनुमंडल पदाधिकारी, विकास कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया गया, साथ ही नव पदस्थापित, अनुमंडल पदाधिकारी, राजीव रंजन सिंहा का भी स्वागत इस दौरान किया गया।

जिला पदाधिकारी के द्वारा इस अवसर पर, विकास कुमार, निवर्तमान, अनुमंडल पदाधिकारी को उनके नए पदस्थापना एवं नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गई, साथ ही नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी, जिनके द्वारा आज से अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद के दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा, को पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेवारियों एवं दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया गया।

इस दौरान अपर समाहर्ता, ब्रजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, राहुल कुमार, वरीय उप समाहर्ता, शिल्पी आनंद, वरीय उप समाहर्ता, कंचन कुमारी झा, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, विनय कुमार के द्वारा भी दोनों पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News