
जहानाबाद लोक जनशक्ति पाटी (राम विलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ इंदु कश्यप ने जिला पदाधिकारी जहानाबाद से मिलकर हाईकोर्ट पटना के आदेश के आलोक में जहानाबाद जिलांतर्गत35. किलोमीटर में वहने वाली- मोरहर नदी की गाद की उडाही एवं तटवंध की मरम्मति करने की मांग की है।इस संबंध में डा० इन्दु कश्यप ने कहा कि मेरे द्वारा मोरहर नदी पर बने घोषी वियर के नौ-गेट तथा सम्मत विगह में बने बांध में सुलिसगेट खोलने हेतु तथा जहानाबाद जिला में बहने वाली 35. किलोमीटर में मोरहर नदी के गाद की उडाही एवं तटबंध की मरम्मति हेतु माननीय उच्च न्यायालय पटना में मेरे द्वारा लोकहित याचिका सी. डब्लू जे. सी न०-16604/2022 इन्दु कश्यप वनाम बिहार सरकार एवं अन्य दाखिल किया था।जिसमे माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा दिनांक- 2.12.2022 को अपने आदेश में तीन माह में त्वरित कार्रवाई का आदेश जिला पदाधिकारी जहानाबाद को दिया था, इसके आलोक में घोषी वियर में नौ बंद गेट तथा सम्मत विगहा में 2 गेट खोल दिया गया। जिससे जहानाबाद एवं रतनी के लगभग 20 गांव के धान की खेती डुवने से बच गयी इसके लिए मैं सरकार/ जिला प्रशासन को धन्यवाद देती हूं । ज्ञातब्य है, कि घोषी बियर के 11 सुलिस गेट में नौ गेट बंद था तथा सम्मत विगहा में मोरहर नदी में पक्का बांध बना दिये जाने के कारण जहानाबाद प्रखंड एवं रतनी प्रखंड के कई गांवो में नदी का पानी फैलने से विगत पांच वर्षों से धान की खेती बंद थी। इस संबंध में जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश से शीघ्र गाद की उडाही एवं तटबंध की मरम्मति हेतु डी. पी. आर तैयार करा कर सिंचाई विभाग को भेजी जाएगी।


















