DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 01 अक्टूबर 2024

Digital Women Trust

दिन – गुरुवार

मेष

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन करने से हानि हो सकती है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार- व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नई पार्टनरशिप शुरू कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह

आज का दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में किसी के विवाह का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में नये अवसर बनेंगे। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी।

कन्या

आज आपका मन अपने किसी परिचित के व्यवहार से खिन्न दिखाई पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बडा डिसीजन आज न लें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में अपनों से मतभेद हो सकते हैं।

तुला

आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिस कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। बाहर के खानपान से बचें। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच विचार कर करें।

वृश्चिक

आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

धनु

आज आप परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार में मतभेद दूर होंगे। आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। इस कारण परिवार में सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश करने का मन आप बना सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।

मकर

आज स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आपको विरोधियों का सामना करना पड सकता है। कारोबार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। वाद विवाद से दूर रहें।

कुंभ

आज सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। किसी लम्बी यात्रा पर जाएं, तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। इस वजह से मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़े: 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़