
जहानाबाद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर अजीत कुमार चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन देशभर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया।
वही पैनल अधिवक्ता रमेश प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य दिनांक 2 अक्टूबर 19 तक स्वच्छ एवं खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ )भारत की प्राप्ति करना स्वच्छता साफ सफाई तथा खुले में शौच के उन्मूलन को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की सामान्य गुणवत्ता में सुधार लाना है ।डॉ राजेश चंद्र पैनलअधिवक्ता ने स्वच्छता स्लोगन को साझा करते हुए बतलाया कि पहले स्वच्छ रहे, फिर स्वस्थ रहें, एक दिन आप आप धनवान बन जाएंगे। लिए हम यह अपना अभियान बनाएं। हम भारत को खुले में शौच मुक्त बनाए । अब या कभी नहीं, आइए शपथ ले कि हम अपने देश को सदैव स्वच्छ रखेंगे।
डॉ राजेश चंद्र पैनलअधिवक्ता ने स्वच्छता स्लोगन को साझा करते हुए बतलाया कि पहले स्वच्छ रहे, फिर स्वस्थ रहें, एक दिन आप आप धनवान बन जाएंगे। लिए हम यह अपना अभियान बनाएं। हम भारत को खुले में शौच मुक्त बनाए । अब या कभी नहीं, आइए शपथ ले कि हम अपने देश को सदैव स्वच्छ रखेंगे।

प्राधिकार सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि अरवल जिले में भी चलाया गया है। स्वच्छता हर लोगों के लिए आवश्यक है इसे दिनचर्या के साथ जोड़कर निरंतर चलाते रहना चाहिए। तभी स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिकल्पना की सार्थकता को पूर्ण कर सकते हैं।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को सुजीत कुमार कार्यालय सहायक, विमल कुमार, पूनम कुमारी, राकेश कुमार पारा विधिक स्वयंसेवक आदि सभी ने सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिए।
जहानाबाद से बरूण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












