
स्व शर्मा की प्रतिमा पर कई गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।
जहानाबाद -जिले के स्वामी सहजानंद सरस्वती स॑ग्रहालय में स्थापित पूर्व सचिव सह पूर्व प्रधानाचार्य स्व रामवरण शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन।इस मौके पर जिले के कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोगों ने स्थापित स्व शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वही उपस्थित लोगों ने स्व रामवरण बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना करते हुए कहा कि स्व शर्मा की जीवन अतुलनीय रहा। उन्होंने अपने जीवन काल में लोगों की भलाई में लगे रहना तथा दूसरे के सुख दुख में साथ देने का सराहनीय क़दम था। उनके जीवन काल की सीख लेने की आवश्यकता है। तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

वही स्व शर्मा के पौत्र शिक्षक राकेश र॑जन ने बताया कि ,स्व शर्मा बढ़ौना उच्च बिधालय के प्राधानाध्यापक से सेवा निवृत्त होने के उपरांत उन्होंने अपना जीवन समाजिक कार्यों में लगाया।यही नहीं किसानों के लिए सिंचाई हेतु अनवरत आन्दोलन किया फलस्वरूप ऊदेरा स्थान में फल्गु नदी में बराज का निर्माण हुआ और किसानों के खेतों में हरियाली लाने का काम किया। वही श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा,अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी स॑तोष श्रीवास्तव, सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपना बिचार रखा, तथा स्व शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वही उपस्थित लोगों ने स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












