DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद:विश्व पर्यटक दिवस के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मखदुमपुर प्रखंड में जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Jehanabad: On the occasion of World Tourist Day, an awareness program was organized by the Legal Services Authority in Makhdumpur block.

जहानाबाद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत बनावर पहाड़ के पर्यटक भवन परिसर मैं विश्व पर्यटक दिवस के अवसर पर विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के द्वारा आयोजित की गई। इस अवसर पर पारा विधिक स्वयंसेवक संतोष कुमार ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना इसके महत्व को समझने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया। पर्यटन से सामाजिक सांस्कृतिक राजनीतिक और आर्थिक फायदा का बढ़ावा देना जैसे लाभ होते हैं। इस तिथि के चुनाव का मुख्य कारण यह था की नैतिक और टिकाऊ , पर्यटन प्रथाओं को बढ़ावा मिले जो पर्यटकों को स्थानीय समुदायों जानवरों, आदि की भलाई सुनिश्चित कर सके। इसके अलावा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा संचालित जनहित के योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आम जनों को यह भी संदेश देते हुए कहा गया कि अब राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार 24 घंटे कार्य करती है किसी को किसी भी समय सेवा देने के लिए उपलब्ध है राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार का हेल्पलाइन 15100 है। अब लोग घर बैठे ही इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। इस अवसर पर अनिल कुमार प्रखंड कोऑर्डिनेटर , प्रमोद कुमार पंचायत सचिव जमनगंज , राकेश पासवान पर्यटन विभाग के कर्मी, आदि स्थानीय अन्य लोग मौजूद रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News