DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद:नागमणि सिंह बने रतनी फरीदपुर प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि, राजद कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जहानाबाद:नागमणि सिंह बने रतनी फरीदपुर प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि, राजद कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
IMG-20240927-WA0079
Jehanabad: Nagmani Singh becomes MP representative of Ratni Faridpur block, RJD workers congratulated

जहानाबाद : सांसद डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव के द्वारा जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत नागमणि सिंह को रतनी फरीदपुर प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर राजद के कार्यकर्ताओं ने सांसद एवं सांसद प्रतिनिधि को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता डॉ शशिरंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि सांसद ने क्षेत्र की स्थिति व सामाजिक कार्य में सक्रिय रहने वाले पार्टी के नेता को प्रतिनिधि बनाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है, जो सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि आमजनों को अपनी समस्या सांसद तक पहुंचाने में कोई परेशानी नही होगी और क्षेत्रीय विकास की गति भी तेज होगी। वहीं नव मनोनित सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, वे बेहतर ढंग से इसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जहानाबाद जिला की समस्याओं से सांसद को रूबरू कराने एवं आम जनता के कार्यो को निष्पादन करना ही उनका लक्ष्य होगा।

Digital Women Trust

बधाई देने वालों में स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, पूर्व विधायक डॉ सच्चितानंद यादव, सूबेदार दास, जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय, सुरेश यादव, वार्ड पार्षद संजय यादव, रमेश यादव, मरछु रविदास, अशोक देवरिया, फतो खां, कारु पंडित, बैकुण्ठ यादव, वीरेंद्र राउत, युवा जिलाध्यक्ष पिन्टू उर्फ छोटू यादव, पप्पू मल्लिक, सतीश देवरिया, मधेश यादव, उमेश कुमार यादवेन्दू, मिथिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़