DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद:प्रखंड स्वास्थ्य टीम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जहानाबाद:प्रखंड स्वास्थ्य टीम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
IMG-20240926-WA0162
Jehanabad: One day training cum orientation program organized for block health team

रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत किए जा रहे कार्यों की दी गई जानकारी

जहानाबद : आज दिनांक-26/09/ 2024 को सभागार कक्ष जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान जहानाबाद में प्रखंड स्वास्थ्य टीम को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नेशनल रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उक्त बीमारी पर बचाव तथा उपचार एवं रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी गई।चर्चा में उपस्थित प्रतिभागी को सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद जहानाबाद के द्वारा निर्देशित किया गया कि रेबीज बीमारी से संबंधित अपने संस्थान अंतर्गत सभी कर्मी को इस कार्यक्रम के बारे में उन्मुखीकरण करेंगे।

Digital Women Trust

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थान से अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, भंडारपाल, साथ ही साथ नामित किए गए रिपोर्टिंग पर्सन को प्रशिक्षित एवं उन्मुखीकरण किया गया। प्रशिक्षण सिविल सर्जन जहानाबाद के निर्देश अंतर्गत किया गया।प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित डॉक्टर रणधीर कुमार सदर अस्पताल जहानाबाद एवं जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, जिला डाटा प्रबंधक एवं डी ई ओ द्वारा दिया गया।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़