DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पाकिस्तानी भिखारियों से सऊदी अरब परेशान, सरकार ने पाक को जारी की सख्त चेतावनी, धार्मिक यात्रा की आड़ में मांगते हैं भीख

Saudi Arabia Warns Pakistan To Prevent Beggars From Entering Country
Saudi Arabia Warns Pakistan To Prevent Beggars From Entering Country

खाड़ी देश के सऊदी अरब में मुसलमान के सबसे बड़े तीर्थ स्थल मक्का मदीना में भारत समेत हर साल दुनिया भर से लाखों मुस्लिम हज करने जाते हैं। लेकिन पाकिस्तान से हज पर आने वाले यात्रियों से सऊदी सरकार बहुत परेशान है। इसकी वजह यह है कि पाक से आने वाले यात्रियों में अधिकांश लोग सऊदी अरब में भीख मांगने लगते हैं। जिससे सऊदी अरब की छवि भी धूमिल होती है। इसी को देखते हुए सऊदी सरकार ने अब सख्त रवैया अपनाया है। सऊदी अरब ने धार्मिक तीर्थयात्रा की आड़ में खाड़ी देश में आने वाले भिखारियों के बारे में पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी जारी की है। सऊदी अरब ने इस्लामाबाद से कहा है कि इस पर नियंत्रण न होने से उनके हज यात्री प्रभावित होंगे। दरअसल पाकिस्तानी सऊदी अरब जाकर भीख मांगते हैं। सऊदी अरब ने कहा है कि उमरा का वीजा लेकर आने वाले भिखारियों को रोका जाए। पाकिस्तानी वेबसाइट द ट्रिब्यून एक्सप्रेस के मुताबिक सऊदी हज मंत्रालय ने पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय से कहा है कि वे इस पर जल्द रोक लगाएं। मंत्रालय ने कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार ऐसा नहीं करती है तो इसका असर पाकिस्तानी उमराह और हज यात्रियों पर पड़ सकता है। इस चेतावनी के बाद पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने ‘उमराह अधिनियम’ लाने का फैसला किया है, जिसका उद्देश्य उमराह की व्यवस्था करने वाली ट्रैवल एजेंसियों को रेगुलेट करना और उन्हें कानूनी निगरानी के तहत लाना है।प्रवासी पाकिस्तानियों के सचिव अरशद महमूद ने पिछले साल बताया था कि कई खाड़ी देशों ने विदेशी पाकिस्तानियों के व्यवहार पर चिंता जताई है। विशेष रूप से उनके वर्क एथिक्स, उनके व्यवहार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण।पिछले साल सितंबर में ओवरसीज अधिकारियों की मीटिंग में सऊदी अरब ने पाकिस्तान से हज का कोटा देने में सावधानी बरतने को कहा था। सऊदी अधिकारियों ने पाकिस्तान से भिखारियों और जेबकतरों को न भेजने के लिए कहा था। सऊदी अरब ने कहा था कि उनकी जेल ऐसे लोगों से भर चुकी है। तब भी पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस पर रोक लगाने का आश्वासन दिया था। प्रवासी पाकिस्तानी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार विदेशों में पकड़े जाने वाले 90 फीसदी भिखारी पाकिस्तान से होते हैं। कई बार भिखारियों से जुड़े गैंग को पाकिस्तान में पकड़ा गया है।इसी साल मार्च में रमजान महीने में दुबई प्रशासन ने इन भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें लगभग आधी महिलाएं थीं।

यह भी पढ़े बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News