DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

तुर्किये की संसद में पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जमकर हुई हाथापाई, दोनों ओर से चलाए गए लात-घूंसे, देखिए वीडियो

Brawl in Turkish parliament over ousted MP
Brawl in Turkish parliament over ousted MP

हमारे देश में लोकसभा या विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच बहस और नोकझोंक आम बात है। कभी-कभी नौबत मारपीट की भी आ जाती है। ऐसा नहीं कि लोकतंत्र के मंदिर में ऐसी घटनाएं भारत में होती है बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलती है। शुक्रवार को तुर्किये की संसद में सांसदों के बीच में जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। मारपीट में दोनों ओर से खूब हाथापाई की गई। करीब आधे घंटे सदन में सांसदों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। इसमें 3 विपक्षी सांसद घायल हो गए। स्पीकर के पोडियम की सीढ़ियों पर खून के छींटे भी नजर आए। दरअसल, एक विपक्षी सांसद ने तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन की पार्टी को आतंकी संगठन कह दिया। इस पर एर्दोगन की जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी के एक नेता ने विपक्षी नेता अहमद सिक पर हमला कर दिया। इसके बाद सांसदों के बीच मारपीट शुरू हो गई। स्पेशल सेशन के दौरान सांसद कैन अताले को लेकर चर्चा चल रही थी। अताले ने 2013 में एर्दोगन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान हिंसा हुई और अताले को गिरफ्तार कर लिया गया था। अताले 2013 से ही जेल में हैं। उन्हें साल 2022 में 18 साल की सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News