
निर्वाचन आयोग ने बिहार राज्यसभा की खाली हुई दो सीटों पर चुनाव की।तारीखों का ऐलान किया है। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से आज इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर दिया गया है।
बता दें कि मीसा भारती और विवेक ठाकुर के लोकसभा सदस्य बन जाने की वजह से राज्यसभा की दोनों सीटें खाली हो गई हैं। इन खाली हुई सीटों पर 3 सितंबर को चुनाव होंगे।
इस संदर्भ में चुनाव आयोग के द्वारा एक प्रेस नोट जारी किया गया है।चुनाव आयोग की तरफ से जो प्रेस नोट जारी किया गया है उसके अनुसार इसके लिए 14 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी होगा और 31 अगस्त तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। स्क्रुटनी 22 अगस्त को होगा और 27 अगस्त तक नाम वापसी का समय दिया गया है और 3 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक वोटिंग की जाएगी। उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना का कार्यक्रम रखा गया है।
मालूम हो की मीसा भारती के राज्यसभा का कार्यकाल 7 जुलाई 2028, और विवेक ठाकुर का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को खत्म हो रहा है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












