DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Nepal Plane Crash: काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 18 यात्रियों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

Nepal Plane Crash: Plane crashes at the Tribhuvan International Airport in Kathmandu

नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक विमान क्रैश हो गया। इसमें 19 लोग सवार थे। विमान रनवे से फिसल गया और बाहर जाकर क्रैश हो गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। प्लेन ने सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर के अंदर यह क्रैश हो गया। 9N-AME प्लेन सूर्या एयरलाइन्स का था। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। रिपोर्ट मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

Nepal Plane Crash: Plane crashes at the Tribhuvan International Airport in Kathmandu

दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव दल और हवाई अड्डे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हवाई अड्डा प्राधिकरण और संबंधित एजेंसियों द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है। विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। नेपाल में इससे पहले 14 जनवरी 2023 को बड़ा विमान हादसा हुआ था। यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया था। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। विमान पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले पहाड़ी से टकरा गया था। इससे प्लेन में आग लगी और वह खाई में जा गिरा था। हादसे में सभी 68 लोगों की मौत हो गई थी।

Nepal Plane Crash: Plane crashes at the Tribhuvan International Airport in Kathmandu
Nepal Plane Crash: Plane crashes at the Tribhuvan International Airport in Kathmandu

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News