ओमान के तट पर डूबे कोमोरोस ध्वज वाले तेल टैंकर के 16 सदस्यीय चालक दल के सदस्य अभी भी लापता हैं। जहाज पर 16 क्रू मेंबर्स में से 13 भारतीय और बाकी 3 श्रीलंका के नागरिक हैं। हादसे के बाद से किसी का कोई पता नहीं चल पाया है। सभी 16 क्रू मेंबर कहां हैं और किस हाल में हैं अभी तक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ओमानी सेंटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, प्रेस्टीज फाल्कन के चालक दल में 13 भारतीय नागरिक और तीन श्रीलंकाई शामिल थे।

केंद्र ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि जहाज डूबा हुआ है और उल्टा है। इससे यह पुष्टि नहीं हुई कि जहाज स्थिर हो गया था या तेल या तेल उत्पाद समुद्र में लीक हो रहे थे। बता दें कि समुद्री सुरक्षा केंद्र के मुताबिक, प्रेस्टीज फाल्कन नाम का तेल टैंकर दुबई के हमरिया पोर्ट से रवाना हुआ था। इस पर कोमोरोस का झंडा लगा हुआ था। यह यमन के अदन पोर्ट जा रहा था। दुक्म के पोर्ट टाउन के पास रास मद्रकाह से करीब 46 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में तेल टैंकर पलट गया। क्रू मेंबर्स की तलाश में दो दिनों से सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।रॉयटर्स के मुताबिक, जहाज अब भी समुद्र में उल्टा डूबा हुआ है। इससे तेल लीक हुआ है या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो टैंकर डूबा है, उसकी लोकेशन चार दिन पहले अपडेट की गई थी। दुक्म बंदरगाह ओमान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है। यह सल्तनत की प्रमुख तेल और गैस खनन प्रॉजेक्ट्स के करीब है, जिसमें एक प्रमुख तेल रिफाइनरी भी शामिल है यह दुक्म के विशाल इंडस्ट्रियल जोन का हिस्सा है, जो ओमान की सबसे बड़ा सिंगल इकॉनोमिक प्रॉजेक्ट है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












