DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

चिराग पासवान के समर्थक और पटना विश्वविद्यालय के LLB के छात्र की हत्या, परिजनों ने की हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग

Chirag Paswan Supporter and Patna University LLB Student Murdered
Breaking News

पटना में बीएन कॉलेज (पटना विश्वविद्यालय) के छात्र हर्ष राज की हत्या कर दी गई है। वह पटना लाॅ काॅलेज से निकल रहा था, तभी पटना विश्वविद्यालय के हॉस्टल के कुछ छात्रों ने उसपर हमला कर दिया। हर्ष ने विरोध किया तो उसे पीटने लगे उसे तब तक पीटते रहे जब तक हर्ष बेहोश नहीं हो गए। इसके बाद मारपीट करने वाले छात्र वहां से फरार हो गए। इधर, कुछ लोगों ने हर्ष को पीएमसीच में भर्ती करवाया। लेकिन, इलाज के दौरान हर्ष की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे अशोक राजपथ में सनसनी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि कॉलेज के छात्र की हत्या की सूचना मिली है। मृतक की पहचान बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज (24) के रूप में की गई है। हर्ष कुमार वैशाली के रहने वाले थे। उनके पिता पत्रकार हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को परीक्षा देकर कॉलेज से निकल रहे थे। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए कुछ युवकों ने उसपर हमला कर दिया।

चुनाव प्रचार के दौरान शांभवी और चिराग के साथ दिखे थे हर्ष

बताया जा रहा है कि हर्ष लोकनायक युवा परिषद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। सामाजिक तौर पर भी वे काफी सक्रिय थे। वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और समस्तीपुर सीट से प्रत्याशी शांभवी चौधरी के भी काफी करीबी थे। छठे चरण के चुनाव प्रचार में कई बार हर्ष चिराग पासवान और शांभवी के साथ समर्थक के रूप में दिखे थे।

शांभवी ने कहा- दोषियों को शीघ्र अतिशीघ्र किया जाए गिरफ्तार

हर्ष की हत्या के बाद शांभवी चौधरी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि समस्तीपुर चुनाव और उससे पहले भी एक भाई के रूप में सदैव हमारे साथ मजबूती से खड़े रहने वाले हर्ष राज अब हमलोगों के बीच नहीं हैं। पटना लॉ कॉलेज में कुछ हिंसक तत्वों ने उनकी हत्या कर दी है। हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इस हत्याकांड की बारिकी से जांच हो और दोषियों को शीघ्र अतिशीघ्र चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए। एक मां ने अपना बेटा और पिता ने बुढ़ापे का सहारा खोया है।

वहीं इस घटना के बाद पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि हर्ष कुमार के दोस्तों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। विवाद का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी पुलिस छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद ही यह पता चल पाएगा कि हर्ष का किस युवकों के साथ किस चीज का विवाद चल रहा था। इलाके के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है। सूत्रों की मानें तो दो हॉस्टल के कुछ छात्रों ने मिलकर हर्ष की पिटाई की थी। इनलोगों से हर्ष का विवाद चल रहा था। वहीं हर्ष के दोस्त और परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि हर्ष की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की, यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News