
राजधानी दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव आज सुबह शुरू हो गए हैं। हाईकोर्ट से चुनाव की परमिशन मिलने के बाद सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक दो शिफ्ट में वोटिंग हो रही है। गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने एक शर्त भी रखी थी कि काउंटिंग तब तक नहीं होगी, जब तक कोर्ट इस बात से संतुष्ट नहीं कर देता कि सभी पोस्टर, होर्डिंग और चुनाव प्रचार से जुड़ी सामग्री हटा दी गई है और पब्लिक प्रॉपर्टी पहले की तरह की गई है। पहले काउंटिंग शनिवार को होनी थी। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि अगले आदेश जारी होने तक ईवीएम और मतपेटियों को सुरक्षित रूप से रखा जाना चाहिए।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












