बिहार में चौथे चरण का चुनाव होगा और भी मजेदार, बाहुबली नेता अनंत सिंह पैरोल पर बेऊर जेल से बाहर आए

बिहार में लोकसभा का चुनाव और भी मजेदार होने वाला है क्योंकि अब विधायकी गंवाने वाले बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना के बेउर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों के लिए पैरोल मिला है। आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। मालूम हो कि अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी और तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता
बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।
इस वजह से मिला पेरोल
मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह ने पारिवारिक बटवारा को लेकर न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था। अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं।
मालूम हो कि देशभर में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है और पहले दो चरणों का चुनाव हो भी चुका है। ऐसे में बिहार में अगले आने वाले चौथे चरण का चुनाव 13 मई को मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। क्यों कि यहां से लोकसभा चुनाव में बाहुबली अशोक महतो जदयू उम्मीदवार ललन सिंह को अपनी पत्नी के जरिए चुनौती दे रहे हैं। लेकिन अब उनसे भी बड़ा बाहुबली जेल से बाहर आ गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












