DW Samachar – Header
BREAKING

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के यूपी-बिहार के मजदूरों पर दिए गए विवादित बयान के बाद तेजस्वी यादव ने बोला हमला

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूरों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए पूछा है कि बीजेपी और बीजेपी नेताओं को बिहार और बिहारियों से नफरत क्यों है। बता दें कि मजदूर दिवस के दिन पणजी में प्रमोद सावंत … Read more

90% of crimes in Goa due to migrant labourers from Bihar, Uttar Pradesh: CM Sawant
90% of crimes in Goa due to migrant labourers from Bihar, Uttar Pradesh: CM Sawant
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूरों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए पूछा है कि बीजेपी और बीजेपी नेताओं को बिहार और बिहारियों से नफरत क्यों है। बता दें कि मजदूर दिवस के दिन पणजी में प्रमोद सावंत ने दावा किया था, बाहर के मजदूर गोवा में गुनाह करते हैं और फरार हो जाते हैं अगर हम अनुपात निकालें तो जो भी गुनाह होते हैं उसमें से 90 फ़ीसदी गुनाहगार बाहर के होते हैं यूपी, बिहार के होते हैं, इसलिए पहचान पत्र जरूरी है जिससे अपराधी को पकड़ा जा सके। गोवा सीएम के इस दावे पर तेजस्वी सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी के बाद अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शर्मनाक बयान देकर बिहार और बिहारियों का घोर अपमान किया है। बीजेपी और बीजेपी के नेताओं को बिहार और बिहारियों से नफरत क्यों है? केंद्र की बीजेपी सरकार बिहार के सभी हकों, वाजिब मांगों व अधिकारों को लेकर सदा नकारात्मक और उदासीन क्यों रहती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़