DW Samachar – Header
BREAKING

जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत, दर्जनों घायल

राजस्थान के जोधपुर शहर में गैस रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी एक ही परिवार के थें। वहीं 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।जानकारी के अनुसार यह मामला आज दोपहर लगभग तीन बजे का है। घायलों को … Read more

cylinder-blast-copy-16598091433x2
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राजस्थान के जोधपुर शहर में गैस रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी एक ही परिवार के थें। वहीं 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार यह मामला आज दोपहर लगभग तीन बजे का है। घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं जांच में पता चला कि जिस घर में रिफिलिंग हो रही थी, वह कोजाराम लोहार का है। कोजाराम का बेटा गैस रिफिलिंग का काम करता है। इस समय पता नहीं चला है कि हादसा किस वजह से हुआ। अंदेशा है कि रिफिलिंग के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है।

जांच में मकान से करीब चार दर्जन घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर भी निकाले गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मकान लोगों के घर सिलेंडर ले जाने वाले हॉकर का है। इस हादसे में मकान का एक हिस्सा भी ढह गया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे। विधायक मनीषा पवार ने कहा कि इस घटना को लेकर सीएमओ दफ्तर से मॉनीटरिंग की जा रही है। शहर में अवैध गैस रिफिलिंग का काम चल रहा है। इसकी जांच की जाएगी।

वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि स्थानीय प्रशासन से घटना की जानकारी ली गई है। घायलों के इलाज के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़