DW Samachar – Header
BREAKING

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का यह बल्लेबाज करने जा रहा है आगाज क्योंकि आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन का मिला है तोहफा

नई दिल्ली, 31 जुलाई। भारत-जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज शुरू होने वाली है। तीन मैचों की वनडे सीरीज। मतलब लगातार भारतीय टीम का इस साल व्यस्त कार्यक्रम है। जिम्बाब्वे के खिलाफ कौन कौन से खिलाड़ी खेलेंगे और किसके हाथ में बागडोर रहेगी, इसका ऐलान जब हुआ तो कुछ सरप्राइज करने वाले नाम भी सुनने को मिले। … Read more

IMG-20220731-WA0044
27 years of Mobility in India: The first mobile phone call was made on this day
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 31 जुलाई। भारत-जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज शुरू होने वाली है। तीन मैचों की वनडे सीरीज। मतलब लगातार भारतीय टीम का इस साल व्यस्त कार्यक्रम है। जिम्बाब्वे के खिलाफ कौन कौन से खिलाड़ी खेलेंगे और किसके हाथ में बागडोर रहेगी, इसका ऐलान जब हुआ तो कुछ सरप्राइज करने वाले नाम भी सुनने को मिले। हालांकि जिस तरह से उन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है आईपीएल में, उससे तो साफ था कि आने वाले समय में हम नीले जर्सी में भारत के लिए खेलते हुए देखेंगे।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान शिखर धवन को एक बार फिर सौंपी गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों में शानदार क्लीन स्वीप करने का उन्हें इनाम मिला है। वहीं, तेज गेंदबाज दीपक चाहर और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की टीम इंडिया में वापसी हुई है। जबकि बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी टीम में नया चेहरा होंगे। इसका अलावा ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जिन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेली है।

Digital Women Trust

वेस्टइंडीज के खिलाफ जो सीनियर खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया था उन्हें इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है ताकि नए चेहरे को आजमाया जा सके और आगामी एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें तैयार किया जा सके। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल समेत तमाम सीनियर खिलाड़ी यह सीरीज नहीं खेलेंगे। भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। वहीं, 22 अगस्त को आखिरी वनडे खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़