DW Samachar – Header
BREAKING

2-DG Anti-COVID Drug: DRDO issues guidelines with regard to Anti-COVID Drug 2DG

2-डीजी दवा के इस्तेमाल पर DRDO ने जारी की गाइडलाइन, बिना डॉ के प्रिस्क्रिपशन के ना करें उपयोग
2dg-guidelines-

2-डीजी दवा के इस्तेमाल पर DRDO ने जारी की गाइडलाइन, बिना डॉ के प्रिस्क्रिपशन के ना करें उपयोग

DRDO's anti-Covid drug 2DG launched
DRDO’s anti-Covid drug 2DG launched

देश में कोरोना संक्रमितों के लिए के लिए रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन यानी डीआरडीओ के द्वारा तैयार की गई दवा ‘2डीजी’ अब बाजार में कोरोना के मरीजों के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। 2डीजी दवा को इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (आईएनएमएएस) ने हैदराबाद के डॉक्टर रेड्डी लेबोरेटरी के साथ मिलकर तैयार किया है। पाउडर के रूप में उपलब्ध इस दवा को लेकर दावा किया गया है कि यह रोगियों में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने और संक्रमितों की जान बचाने में बेहद कारगर साबित हो सकती है। लेकिन डीआरडीओ ने 2डीजी दवा के इस्तेमाल को लेकर आज कुछ गाइडलाइंस जारी किये है, जिसमें यह स्पष्ट कहा गया है कि कोविड-19 के मरीजों को डॉक्टरों की देखरेख और प्रिस्क्रिप्शन के तहत ही यह दवा दी जाए।

डीआरडीओ की ओर से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि 2-डीजी दवा कोरोना के रोगियों के आपात इस्तेमाल के लिए ही है। अस्पताल में भर्ती कोरोना के रोगियों में सहायक चिकित्सा के तौर पर इस दवा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कोरोना के मध्यम और गंभीर रोगियों के इलाज के लिए डॉक्टरों की सलाह के आधार पर ही इसे प्रयोग में लाया जाना चाहिए।
डीआरडीओ ने जारी किए गए गाइडलाइंस में स्पष्ट किया है कि अनियंत्रित ब्लड शुगर, हृदय की बीमारी, एक्यूट रेसिप्रेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस), लिवर और किडनी के रोगियों पर इस दवा का परीक्षण नहीं हुआ है के अलावा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं और 18 साल से कम आयु के लोगों के लिए भी इस दवा के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक है।

Digital Women Trust
https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़