14 persons dead after a massive fire broke out in Central Kolkata’s Machhau bazar area
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया है। कोलकाता के फालपट्टी मछुआ इलाके में एक होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है। 22 लोगों को बचाया गया। अंदर अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू जारी है। होटल में रात करीब 8:15 बजे लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का काम शुरू किया। अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं। हादसे की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि होटल की चौथी मंजिल पर लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोलकाता के होटल में लगी आग इतनी भीषण थी कि लोग बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई और काफी लोगों को बचाया। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
भाजपा और कांग्रेस ने ममता सरकार पर बोला हमला, कहा- सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे





केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, मैं राज्य प्रशासन से अपील करता हूं कि वे तत्काल राहत और बचाव कार्य करें, घायलों को तिब्ब इलाज और इंसानी मदद मुहैया कराएं। इसके साथ ही आग जैसी वारदातों को रोकने के लिए फायर सेफ्टी इंतजामों की सख़्त निगरानी की जाए। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम हादसे वाली जगह पहुंचे हैं।
इस घटना पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से वहां कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। मुझे नहीं पता कि सरकार क्या कर रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कोलकाता नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, यह बहुत अफसोसनाक घटना है। होटल में आग लग गई, अब भी कई लोग अंदर फंसे हुए हैं। कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। मुझे नहीं समझ आ रहा कि कॉर्पोरेशन क्या कर रहा है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












