चिल्ली के जंगलों में लगी भयंकर आग, 11 लोगों की मौत, 35 हजार एकड़ जंगल जलकर खाक

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दक्षिणी अमेरिकी देश चिली के जंगलों में भयंकर आग लगने की खबर सामने आई है।
#BREAKING: चिल्ली के जंगलों में लगी भयंकर आग, 11 लोगों की मौत, 35 हजार एकड़ जंगल जलकर खाक#CHILE #VIDEO #ForestFire #Nuble#BreakingNews #UltimaHora #Nuble #Quillón #Quirihue #Wildfire #Incendio #Incendie #wildfires pic.twitter.com/6w4zSRVn3v
— DW Samachar (@dwsamachar) February 4, 2023
इस आग से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और चिली के 35 हजार एकड़ जंगल जलकर खाक हो चुकी हैं। हालात को देखते हुए चिली की सरकार ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। जंगलों में लगी इस भयंकर आग के चलते पूरे देश में गर्म हवाएं चल रही हैं। राजधानी सेंटियागो से करीब 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित बायोबियो इलाके के शहर सेंटा जुआना में ही एक फायरफाइटर समेत 11 लोगों की मौत हुई है। चिली के दक्षिणी इलाके ला अरोकेनिया में राहत और बचाव कार्य में जुटे एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से एक पायलट और एक मैकेनिक की मौत की भी खबर है। सरकार ने बायोबियो और नुबल इलाके में आपदा घोषित कर दी है, जिसके बाद इलाके में सेना और अन्य संसाधनों की तैनाती कर दी गई है।
चिली में भीषण आग का क़हर, जंगलों में धधकती आग से तबाही, 100 घर जलकर राख, 13 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.#Wildfire #Chile #HeatWave #RescueOperation #चीली #Forestfire #Nuble #Fire #wildfires #breaking #Video #Trending #SaveChile pic.twitter.com/liraxprVlQ
— DW Samachar (@dwsamachar) February 4, 2023
बता दें कि चिली के करीब 12 इलाकों में जंगल में आग लगी है और इसमें अभी तक सैंकड़ों घर तबाह हो चुके हैं। चिली के आंतरिक मामलों की मंत्री कैरोलिना तोहा ने बताया कि आने वाले दिनों में हालात और भी खराब हो सकते हैं। वहीं राष्ट्रपति गैब्रिएल बोरिक भी अपनी छुट्टियों को समय से पहले खत्म कर बायोबियो और नुबल पहुंच गए हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि इन दोनों इलाकों में करीब 20 लोगों की आबादी रहती है। प्रभावित लोगों को शरणार्थी शिविरों में भेजा गया है।
Flight, Panic, #burning houses! 1000 hectare of #wildfires in #Chile.#nuble #biobio #chillan #maule #wildfire #fire #chile #Nuble #Quillón #incendioforestal #Forestfire #FrecuenciaRegional #wildfire #IncendiosForestales #IncendioForestal #incendio #zabedrosky #Phenomenon pic.twitter.com/90SirlZbj4
— DW Samachar (@dwsamachar) February 4, 2023
राष्ट्रपति ने आशंका जाहिर की कई जगह जानबूझकर आग लगाई गई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि चिली के इस इलाके में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे आने वाले दिनों में हालात और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















