DW Samachar – Header
BREAKING

मध्य प्रदेश के धार में भीषण हादसा, महाराष्ट्र वेज बस 25 फीट गहरी नदी में गिरी, सभी यात्रियों की मौत

मध्यप्रदेश से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां राज्य के धार जिले के खलघाट में यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिरने से 13 यात्रियों की मौत हो गई है। यह हादसा सुबह पौने 10 बजे का बताया जा रहा है। सभी 13 लोगों के शव नदी से … Read more

20220718_1606275885456954620177031
13 dead, 15 rescued after Maharashtra Roadways bus falls into Narmada river in Dhar district
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मध्यप्रदेश से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां राज्य के धार जिले के खलघाट में यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिरने से 13 यात्रियों की मौत हो गई है। यह हादसा सुबह पौने 10 बजे का बताया जा रहा है। सभी 13 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं बची। बस को क्रेन के जरिए निकाला जा चुका है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा खलघाट के पुराने पुल पर हुआ है। जहाँ रॉन्ग साइड से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दरमियान यह घटना घटी। मोटरसाइकिल को बचाने में बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी।

Digital Women Trust

जानकारी के अनुसार नदी में गिरने वाली बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की है, जिसे एसटी भी कहा जाता है। बस सुबह 7:30 बजे इंदौर से चली थी। खलघाट में हादसे से पहले बस ने 10 मिनट का ब्रेक लिया था, जिसके बाद खलघाट से बस निकली और सुबह पौने 10 बजे नर्मदा में गिरी गई। बताया जा रहा है कि हादसा सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे मोटकसाइकिल सवार को बचाने के दौरान हुआ। उसे बचाने की कोशिश में बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुल की रैलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी। बस में करीब 13 यात्रियों के सवार थे।
मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाला और तेजी से बचाव कार्य किया। गोताखोरों की मदद से नदी से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया लेकिन किसी भी यात्री को जिंदा नहीं बचाया जा सका। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर मौजूद है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए थे, प्रशासन ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाला है। फिलहाल राहत कार्य जारी है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खलघाट में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए, प्रशासन को शीघ्र राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बस को क्रेन की मदद से निकाला गया, तेजी से बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों के शव नदी से बरामद किए गए।

साथ हीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार बस हादसे पर मीडिया से चर्चा में कहा कि हादसे के बाद 13 शव निकाले जा चुके हैं। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस से भी चर्चा हुई है। जो शव मिल गए हैं उनमें से 5 की पहचान हो चुकी है। उन्हें ससम्मान गंतव्य तक पहुंचाएंगे। दुघर्टना की जांच के आदेश प्रभारी मंत्री कमल पटेल को दे दिए हैं, वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं। संकट के समय हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव प्रयास करेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़