DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जेल से भागने की कोशिश कर रहे 129 कैदियों की भगदड़ मचने से मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

𝟏𝟐𝟗 𝐤𝐢𝐥𝐥𝐞𝐝 𝐢𝐧 𝐃𝐑 𝐂𝐨𝐧𝐠𝐨 𝐚𝐭𝐭𝐞𝐦𝐩𝐭𝐞𝐝 𝐣𝐚𝐢𝐥𝐛𝐫𝐞𝐚𝐤
 𝟏𝟐𝟗 𝐤𝐢𝐥𝐥𝐞𝐝 𝐢𝐧 𝐃𝐑 𝐂𝐨𝐧𝐠𝐨 𝐚𝐭𝐭𝐞𝐦𝐩𝐭𝐞𝐝 𝐣𝐚𝐢𝐥𝐛𝐫𝐞𝐚𝐤

भारत में आए दिन जेल से कैदियों के भागने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे ही अफ्रीकी देश कांगो में हुआ है। कांगो की राजधानी किंशासा में सेंट्रल मकाला जेल से भागने की कोशिश कर रहे कम से कम 129 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अलजजीरा के मुताबिक इनमें से ज्यादातर की मौत भगदड़ की वजह से हुई।कांगो के गृह मंत्री जैकमिन शबानी ने मंगलवार को बताया कि कई कैदी जेल से भागने की कोशिश कर रहे थे। चेतावनी देने के बाद वे नहीं रूके। इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांगों की मकाला जेल में 1,500 कैदियों को रखा जा सकता है और इस समय इस जेल में 12,000 से ज्यादा कैदी हैं, जिनमें से ज्यादातर कैदी अपने ट्रायल का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जेल के अंदर रविवार आधी रात से लेकर सोमवार सुबह तक गोलीबारी होती रही। इस घटना को लेकर एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने पहले कहा था कि घटना के दौरान सिर्फ दो लोगों की मौत हुई है लेकिन मंगलवार को सामने आई जानकारी के मुताबिक 2 नहीं 100 से भी ज्यादा लोगों के मारे गए।

DR Congo jailbreak, 129 killed Congo prison, DR Congo prison break, Congo attempted jailbreak tragedy, DR Congo prison violence

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News