DW Samachar – Header
BREAKING

West Bengal: 51 live Bombs were recovered near BJP office in Kolkata

कोलकाता में बीजेपी कार्यालय के बाहर मिले 51 जिंदा देसी बम, निष्क्रिय करने की कोशिश जारी
20210606_001950.jpg

कोलकाता में बीजेपी कार्यालय के बाहर मिले 51 जिंदा देसी बम, निष्क्रिय करने की कोशिश जारी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा दफ्तर के समीप 51 देसी बम मिलने की एक बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी देसी बम एक बोरे में बंद थे जिन्हें पुलिस निष्क्रिय करने की कोशिश में लगी है।

बता दें की ये सभी बम हेस्टिंग क्रॉसिंग इलाके मे स्थित भाजपा कार्यालय के कुछ मीटर की दूर पर बोरे में रखे मिले हैं। हालांकि कौन इन्हें रखकर गया है और क्या मकसद है इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है,लेकिन कोलकाता पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और आस पास के सीसीटीवी कैमरो को खंगाल रही है।

Digital Women Trust

पहले भी कई बार मिल चुके है बम

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान बंगाल विधान भी कई बार बम मिल थे। बंगाल में पहले फेज की वोटिंग से ही एक दिन पहले 26 मार्च को पुलिस ने 26 क्रूड बम बरामद किए थे। पुलिस ने ये बम कोलकाता के बेनीपुकुर की सीआईटी रोड पर स्थित एक बिल्डिंग के पीछे से बरामद किए थे। इसके अलावा 28 मार्च को भी पुलिस ने 56 जिंदा बम नरेंद्रपुर इलाके में एक घर से मिले थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़