पश्चिम बंगाल के दक्षिणी इलाके में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत, कई घायल

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी इलाकों के तीन ज़िलों मे आज शाम बिजली गिरने से लगभग 27 लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार राज्य के मुर्शिदाबाद और हुगली में नौ-नौ लोगों और पूर्वी मेदिनीपुर जिले में दो लोगों की इसमें मौत हुई है।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने बिजली गिरने जान गंवाने वालों के लिए शोक प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों और घायलों के परिवारवालों के लिए मुआवज़े का एलान किया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















