
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग के लिए निकाली भर्ती, आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी
बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर है । जो युवा समूह ग की भर्ती के लिए इंतजार कर रहे हैं उनके लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग में अमीन के कुल 88 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए गये हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 18 जनवरी, 2024 से प्रारंभ होकर 7 फरवरी, 2024 तक निर्धारित की गई है। विभागीय नियमावली के अनुसार उपरोक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनमत आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा सरकार द्वारा समय-समय पर दी गई छूट के अनुसार होगी। विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












