DW Samachar – Header
BREAKING

Uttarakhand Govt extended Covid Curfew till 15th June, Wine Shop allowed to Open

तीरथ सरकार ने 15 जून तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, वाइन शॉप खोलने का आदेश जारी
IMG-20210606-WA0031.jpg

तीरथ सरकार ने 15 जून तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, वाइन शॉप खोलने का आदेश जारी

Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat

उत्तराखंड की तीरथ सिंह रावत सरकार अभी पूरी तरह से पाबंदियां हटाने के मूड में नहीं है। एक बार फिर राज्य में कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। शासन की ओर से रविवार को इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Uttarakhand New Guideline

प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 15 जून तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कुछ छूट भले ही दी जा सकती है। प्रदेश में वाइन शॉप (शराब की दुकानें) खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस अवधि में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में इस आदेश में उल्लेखित दिशा निर्देशों में शिथिलता देने के संबंध में जिलाधिकारी अपने जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के संक्रमण की परिस्थिति का आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार स्तर पर आदेश जारी करेंगे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोविड-19 संक्रमित मामलों में कमी आती जा रही है। लेकिन अभी हालात पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं है। इसी को लेकर तीरथ सरकार ने एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू 15 जून तक बढ़ाने का एलान किया है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़