DW Samachar – Header
BREAKING

Uttarakhand: कांग्रेस उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा को तत्काल दिल्ली पहुंचने का आदेश, उत्तराखंड में बढ़ी सरगर्मी

आर्येन्द्र शर्मा कल रात यानि 30 जून को दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे। आज कांग्रेस आलाकमान ने आर्येन्द्र को अचानक दोबारा दिल्ली पहुंचने को कहा है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर आर्येन्द्र शर्मा का नाम आने के बाद से कल से राजनीतिक सरगर्मी तेजी के साथ बढ़ी हुई है। कांग्रेस में केवल दो ही … Read more

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा

आर्येन्द्र शर्मा कल रात यानि 30 जून को दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे। आज कांग्रेस आलाकमान ने आर्येन्द्र को अचानक दोबारा दिल्ली पहुंचने को कहा है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर आर्येन्द्र शर्मा का नाम आने के बाद से कल से राजनीतिक सरगर्मी तेजी के साथ बढ़ी हुई है। कांग्रेस में केवल दो ही मुद्दे रह गए है। या तो प्रीतम सिंह अगर वह नहीं तो उनके पसंद का प्रदेश अध्यक्ष । बता दें कि मौजूदा समय में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हैं । बुधवार के राजनैतिक घटनाक्रम के बाद से हरीश रावत फैक्टर अब धूमिल सा होता दिखाई दे रहा है। भाजपा भी कांग्रेस के हर कदम पर नजर बनाए हुए है। आर्येन्द्र शर्मा के नाम पर मंथन की खबर भर से देहरादून से लेकर नैनीताल तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। आर्येन्द्र शर्मा को दोबारा अचानक दिल्ली बुलाया जाना इस बात का संकेत है कि उनको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़