DW Samachar – Header
BREAKING

Uttarakhand: CM Tirath Singh Rawat meets Shah, Nadda

आधी रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बैठक में उपचुनाव को लेकर विशेष चर्चा अचानक दिल्ली तलब किए जाने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।गृह मंत्री अमित … Read more

Tirath Singh Rawat - youth leader to Uttarakhand CM

आधी रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बैठक में उपचुनाव को लेकर विशेष चर्चा

Tirath Singh Rawat - youth leader to Uttarakhand CM

अचानक दिल्ली तलब किए जाने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री की यह बैठक गृहमंत्री के आवास पर हुई, जो लगभग डेढ़ घंटे चली। इस बैठक में उत्तराखंड में उपचुनाव के मुद्दे पर चर्चा हुई है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है की इस बैठक में रावत ने गंगोत्री विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। लेकिन आलाकमान के द्वारा सीएम रावत के गंगोत्री विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की बात को लेकर अभी कोई स्पष्टता सामने नहीं आई है।

बता दें कि अप्रैल 2021 में तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था। फिलहाल मुख्यमंत्री रावत लोकसभा के सदस्य हैं, विधानसभा के नहीं। लेकिन मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें विधानसभा का सदस्य होना अत्यंत जरूरी है। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए हर हाल में छह महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता हासिल करनी होगी क्यो की उनके पास 9 सितंबर तक हीं समय है।

Digital Women Trust

वहीं जनप्रतिनिधित्व कानून 151ए के मुताबिक किसी राज्य में विधानसभा का कार्यकाल की अवधि एक साल से कम होने पर उपचुनाव नहीं कराने का प्रावधान है। हालांकि सांविधानिक संकट की स्थिति में आयोग उपचुनाव करा सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़