DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड बजट सत्र आज से: धामी सरकार पेश करेगी बजट और अहम विधेयक, विपक्ष का तीखा वार संभव

Uttarakhand Budget Session Starts Today: Dhami Government to Present Budget and Key Bills, Opposition Set to Counter
Uttarakhand Budget Session Starts Today: Dhami Government to Present Budget and Key Bills, Opposition Set to Counter

Uttarakhand Budget Session Starts Today: Dhami Government to Present Budget and Key Bills, Opposition Set to Counter

आज से उत्तराखंड का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। राजधानी देहरादून में स्थित विधानसभा में यह सत्र आयोजित होगा। सत्र को लेकर विधानसभा के आसपास पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। इस सत्र में बजट के साथ धामी सरकार महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी। विधानसभा में दो विधेयक और तीन अध्यादेश भी पेश होंगे। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार सुबह 11 बजे से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण चर्चा पर धन्यवाद प्रस्ताव पास होगा। 20 फरवरी को 12:30 बजे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट पेश करेंगे। इस बार सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक के द्वारा 521 प्रश्न भी लगाए गए हैं। इस सत्र में सरकार का बजट 20 फरवरी को पेश किया जाएगा जिसका आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। इस बार सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक के द्वारा 521 प्रश्न भी लगाए गए हैं। सदन में दो विधेयक में तीन अध्यादेश भी पेश किए जाएंगे। जिनमें उत्तराखंड नगर निकायों एवं प्राधिकरणों के लिए विशेष प्रावधान संशोधन विधेयक 2025, उत्तराखंड निक्षेपक जमाकर्ता हित संरक्षण निरसन विधेयक 2025 शामिल है। जबकि उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विवि अध्यादेश 2024, उत्तराखंड नगर निकायों एवं प्राधिकरण के लिए विशेष प्रावधान संशोधन अध्यादेश और उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) द्वितीय संशोधन अध्यादेश 2024 पेश होंगे।

बजट सत्र में कांग्रेस ने कई मुद्दों पर धामी सरकार को घेरने की बनाई रणनीति–

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने रणनीति बनाई है। मूल निवास, भू-कानून, स्मार्ट मीटर, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य-शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष सदन में सत्ता पक्ष को घेरेगा। सत्र की अवधि बढ़ाए जाने को लेकर भी विपक्ष सरकार पर दबाव बनाएगा।सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसमें जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने के लिए पार्टी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विपक्ष की तरफ से लगातार सरकार से मांग की जा रही है कि सत्र की अवधि बढ़ाई जाए। बजट सत्र पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई विधान एप्लीकेशन) के अंतर्गत संचालित हो रहा है। सभामंडप में सभी मंत्री, विधायकों की टेबल पर टैब लगाए गए हैं। एजेंडा, प्रश्नोत्तर और बजट उन्हें इसमें उपलब्ध होगा। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दलीय नेताओं के साथ बैठक कर सदन को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग की अपेक्षा की। विपक्ष की ओर से राज्य और राज्य वासियों के हित में उठाए जाने वाले विषयों पर सहयोग का आश्वासन दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहा कि विकास से जुड़े विषयों पर सारगर्भित व गुणवत्तापूर्ण चर्चा के लिए सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है। उधर, कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में सत्र के लिए रणनीति तय की गई।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News