यूपी के नानपारा में बारावफात के जुलूस के दौरान बिजली की चपेट में आए लोग, चार लोगों की मौत

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर प्रदेश के थाना कोतवाली नानपारा के अंतर्गत बारावफात के जलूस के दौरान बड़ी घटना सामने आई है।
यहाँ भगड़वा मासूपुर गांव में जुलूस के दौरान बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज रविवार सुबह चार बजे की है। बताया जा रहा है सुबह के समय जब बारावफात का जुलूस आ रहा था, उसी समय जुलूस में शामिल ठेले पर लगी लोहे का रॉड 11,000 की बिजली लाइन से टच हो गया। इसको लेकर चल रहे लोग की चपेट में आ गए। जिसमें से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती है।
वहीं इस घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।



















