DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

कुछ देर बाद अमेरिकी अपना नया राष्ट्रपति चुनने के लिए करेंगे वोटिंग, डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच सीधा मुकाबला

US Election 2024 Today Updates: All eyes on Kamala Harris

विश्व का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में आज लोकतंत्र के हिसाब से सबसे बड़ा दिन है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव कुछ देर बाद होने जा रहे हैं। दुनिया का सबसे पुराना लोकतांत्रिक देश आज अपने 47वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटिंग करेगी । राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस के बीच सीधा मुकाबला है।अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए अहम चुनाव से दो दिन पहले एक नए सर्वेक्षण में दिखाया गया कि आयोवा में संभावित मतदाताओं के बीच उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 44 प्रतिशत के मुकाबले 47 प्रतिशत की बढ़त बनाए हुई हैं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने इस सर्वेक्षण को ‘फर्जी’ और ‘भ्रामक’ बताकर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण डेमोक्रेटिक पार्टी की उनकी प्रतिद्वंद्वी के पक्ष में किया गया है। अमेरिका की बागडोर आने वाले चार वर्षों के लिए किसके हाथों में होगी, इसके लिए आज का दिन निर्णायक भूमिका अदा करने वाला है। सात करोड़ से अधिक मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। सबकी निगाहें इस बार के चुनाव में सात स्विंग राज्यों पर टिकीं हैं। इन राज्यों में जिसने जीत दर्ज की वही राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंचेगा।अमेरिका के नए राष्ट्रपति के साथ अपने रिश्तों को लेकर दुनिया के देश सजग हैं। इस चुनाव नतीजे पर भारत की भी नजर है। अमेरिकी समय के मुताबिक 5 नवंबर शाम 7 बजे तक (भारतीय समयानुसार 6 नवंबर सुबह 4:30 बजे) वोटिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। आमतौर पर वोटिंग के 1 दिन बाद नतीजे आ जाते हैं। देर रात तक शायद तय हो जाएगा कि वहां का अगला राष्ट्रपति बनने की उम्मीद किसके लिए ज्यादा है। वैसे तो अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय मूल की उप राष्ट्रपति व डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस के बीच हो रहा है। ये देखना दिलचस्प होगा कि राष्ट्रपति की कुर्सी तक कौन पहुंचेगा। राष्ट्रपति को आधिकारिक तौर पर जनवरी में वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक समारोह में शपथ दिलाई जाती है। 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होना है। अमेरिका के गठन के बाद पहली बार 1788-89 में चुनाव में हुए थे। इस चुनाव में जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। सन 1800 में डेमोक्रेटिक-रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में आई थी। ये पार्टी 2 दशकों तक सत्ता में रही। साल 1824 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डेमोक्रेटिक-रिपब्लिकन में फूट पड़ने के बाद ये पार्टी दो धड़ों नेशनल रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में बंट गई। नेशनल रिपब्लिकन का नाम बदलकर व्हिग्स कर दिया गया। हालांकि 1854 में व्हिग्स में एक बार फिर फूट पड़ी जिसकी वजह से रिपब्लिकन पार्टी का गठन हुआ। 1856 में पहली बार रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला हुआ। 1856 से अब तक दोनों पार्टियों के बीच 168 साल में 42 बार चुनावी मुकाबला हुआ है। इन 42 चुनावों में से 24 बार रिपब्लिकन पार्टी को जीत मिली हैं वहीं 18 बार डेमोक्रेट्स जीते हैं। हालांकि पिछले 6 चुनावों में से दोनों पार्टियों ने 3-3 चुनाव जीते हैं।अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस की जीत के लिए तमिलनाडु के मंदिरों में पूजा की जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव में हैरिस की जीत के लिए उनके पूर्वजों के गांव थुलासेंद्रापुरम के मंदिर में खास पूजा की जा रही है। अगर हैरिस यह चुनाव जीत जाती हैं, तो वह अमेरिका की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला, पहली अश्वेत महिला और दक्षिण एशियाई मूल की पहली व्यक्ति बन जाएंगी। पूरे चुनाव प्रचार अभियान में हैरिस ने इस चुनाव को देश की मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने वाले चुनाव के रूप में पेश किया। वहीं, ट्रंप ने अपनी विशिष्ट आक्रामक बयानबाजी को जारी रखा और अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण और अमेरिका को अवैध अप्रवासियों से मुक्त करने का वादा किया है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News