DW Samachar – Header
BREAKING

महाराष्ट्र में 45 बागियों ने अंतिम दिन वापस लिए अपने नाम, बीजेपी और कांग्रेस के 10-10 उम्मीदवार पीछे हटे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बस कुछ हीं दिन बाकी रह गए हैं। इस बीच, महायुति और महा विकास अघाड़ी के लिए सिर दर्द बने बागी उम्मीदवारों से दोनों गठबंधन दलों को थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को महाराष्ट्र में नामांकन वापसी का आखिरी दिन था और आखिरी वक्त में महायुति और महा विकास अघाड़ी के … Read more

45 Rebels Withdraw Nominations on Last Day in Maharashtra; 10 Candidates Each from BJP and Congress Step Back

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बस कुछ हीं दिन बाकी रह गए हैं। इस बीच, महायुति और महा विकास अघाड़ी के लिए सिर दर्द बने बागी उम्मीदवारों से दोनों गठबंधन दलों को थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को महाराष्ट्र में नामांकन वापसी का आखिरी दिन था और आखिरी वक्त में महायुति और महा विकास अघाड़ी के 45 बागी उम्मीदवारों ने अपने अपने नाम वापस ले लिए। माना जा रहा है कि बड़े-बड़े नेताओं के दखल के बाद बागी मान गए।

NCP-SP के 4 बागी उम्मीदवार पीछे हटे

Digital Women Trust

बीजेपी और कांग्रेस के 10-10, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के 8 और अजित पवार गुट की एनसीपी के 6 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी के 7 और शरद पवार गुट की एनसीपी-एसपी के 4 बागी उम्मीदवार भी मैदान से हट गए। राजनीतिक दलों की ओर से पहले बागियों को मनाया गया। इसके बाद रविवार शाम करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों ने निर्देश जारी कर दिया कि अगर उनके बागी नेता नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगले दिन अधिकतर बागियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। बागियों के नामांकन से राजनीतिक दलों को थोड़ी राहत तो जरूर मिली है, लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज ये नेता किसका फायदा करेंगे और किसको नुकसान पहुंचाएंगे इसका पता चुनाव नीतजे आने पर पता चलेगा।
मालूम हो कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।

अविनाश राणे समेत कई लोगों ने वापस लिया नाम

शिंदे की शिवसेना ने अणुशक्ति नगर से सना मलिक के खिलाफ अपने प्रत्याशी अविनाश राणे के नाम को वापस ले लिया है। डिंडौरी में नरहरि जिरवाल के खिलाफ शिवसेना के धनराज महाले भी मैदान से हट गए हैं। उदगीर, पाथरी और वसमत में भी शिवसेना उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस लेकर अजित की NCP के उम्मीदवारों को समर्थन दिया है, लेकिन महायुति में अब भी ऐसी 8 सीटें हैं, जहां अजित पवार की पार्टी के उम्मीदवारों के सामने बीजेपी या शिवसेना के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें नवाब मलिक की सीट भी शामिल है।

गोपाल शेट्टी ने भी वापस लिया नामांकन

इसी तरह महा विकास अघाड़ी में भी 14 ऐसी सीटे हैं जहां अघाड़ी के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। सबसे ज्यादा चर्चा बोरीबली सीट से बीजेपी के बागी उम्मीदवार पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के नॉमीनेशन को लेकर थी। गोपाल शेट्टी से पीयूष गोयल और विनोद तावड़े ने मिलकर बात की। इसके बाद गोपाल शेट्टी ने पीयूष गोयल के साथ जाकर नाम वापस लिया।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़