
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने जिले में सभी स्कूल-कॉलेजों को 26 जुलाई तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
गाजियाबाद जिला प्रशासन ने एक अधिसूचना जारी कर यह आदेश दिया है। मालूम हो की 26 जुलाई को सावन की शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस मौके पर जिले में भारी संख्या में कांवड़ यात्री रहेंगे। इसे देखते हुए जिले में यातायात, सुरक्षा व्यवस्था और स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आने-जाने में होने वाली परेशानी से बचाने के लिए 22 से 26 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला किया गया है।

जिला प्रशासन ने अपने आदेश में कहा कि जिन कॉलेजों या स्कूलों में पहले से परीक्षाएं चल रही हैं या परीक्षा कार्यक्रम तैयार है, वे कॉलेज पूर्व निर्धारित समय पर ही परीक्षा आयोजित कराएं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















