शुक्र, अप्रैल 17, 2026

यूपी कैबिनेट बैठक : योगी सरकार ने 32 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, ऐतिहासिक इमारतों को लीज पर दिया जाएगा, उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर मिलेगी 5G सेवा

UP cabinet nod to 32 proposals
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान 32 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जानकारी दी क‍ि योगी कैबिनेट ने 33 में से 32 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। यूपी में 5-G के काम काज को तेजी मिलेगी। इसके साथ निजी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को सस्ती 5 जी सेवा मिलेगी। बैठक में उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग का गठन को भी मंजूरी मिली है। एक अध्यक्ष और 12 सदस्यों की कमेटी होगी और इसका मुख्यालय प्रयागराज में रहेगा। राज्य सरकार के अधीन ऐतिहासिक इमारतों को 90 साल की लीज पर आवंटित करने का फैसला किया गया है। उत्तर प्रदेश बाटा टूरिज्म स्पोर्ट पॉलिसी 2023 को मंजूरी मिली है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि हेरिटेज भवन को होटल, रिसोर्ट, म्यूजियम के रूप में डेवलप करने के लिए देंगे। पुराने किलों का हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करेंगे। रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल के रूप में विकसित किया जाएगा। पुराने ऐतिहासिक किलों का मूल स्वरूप नहीं बदला जाएगा। छतर मंजिल, चुनार किला मिर्जापुर लीज पर दिया जाएगा। भरुआ सागर किला झांसी, बरसाना जल महल मथुरा लीज पर दिया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में योगी सरकार ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी–

योगी कैबिनेट ने शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के लिए विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी। इससे साफ हो गया है कि सभी प्रकार के चयन का काम आयोग के जरिए होगा। आयोग में 12 सदस्यों की नियुक्ति होगी। इसका एक अध्यक्ष होगा। इसका मुख्यालय प्रयागराज में होगा।

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए 5000 करोड़ से नोएडा की तर्ज पर निर्माण कार्य होगा। नोएडा की तर्ज पर विकास के लिए यहां पर जमीन की व्यवस्था की जाएगी। निजी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए जमीन खरीद के प्रस्ताव पर ऋण की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 3000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

रक्त संबंधी में 5000 रुपए में रजिस्ट्री में संपत्ति ट्रांसफर करने की सुविधा आगे बढ़ा दी गई है।

लखनऊ टेक्सटाइल पार्क के लिए 8 सदस्यीय बोर्ड का गठन होगा। एसपीवी को स्टाम्प शुल्क में छूट मिलेगी।

डिजटल क्रॉप योजना सर्वे 21 जिलों में कराया जाएगा। प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई है।

वाहनों की जांच के लिए हर जिले में तीन-तीन फिटनेस सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।

10 राही पर्यटक गृह को पीपीपी मॉडल पर चलाने को मंजूरी दे दी गई है।

जल पर्यटन और साहसिक क्रीड़ा नीति 2023 को मंजूरी दे दी गई है। इससे प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जाएगा।

अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 165 एकड़ जमीन पर 40 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट लगाया जाएगा। इस योजना पर 9 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

लखनऊ के छतर मंजिल, कोठी गुलिस्तां, कोठी दर्शन विलास, कोठी रोशनदुल्ला समेत प्रदेश के दस ऐतिहासिक स्थलों में हेरिटेज होटल, रेस्टोरेंट खोले जा सकेंगे।

दुधवा नेशनल पार्क के विकास और पर्यटन स्थल विकास के लिए सिंचाई विभाग की जमीन लेकर पर्यटन की नई गतिविधियों को संचालित किया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News