DW Samachar – Header
BREAKING

केंद्रीय मंत्री नकवी और आरसीपी सिंह ने दिया इस्तीफा, नकवी हो सकते हैं उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दे दिया है। वे अल्पसंख्यक मामलों का विभाग संभाल रहे थे। मोदी सरकार के दो मंत्रियों के राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल कल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी नकवी को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुख्तार … Read more

IMG-20220706-WA0006
Union Ministers Mukhtar Abbas Naqvi, RCP Singh resign amid Vice President buzz
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दे दिया है। वे अल्पसंख्यक मामलों का विभाग संभाल रहे थे। मोदी सरकार के दो मंत्रियों के राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल कल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी नकवी को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुख्तार अब्बास नकवी को उपराष्ट्रपति के पद पर एनडीए का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर मुख्तार अब्बास नकवी के साथ जनता दल यूनाईटेड के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। उन्हें भी जदयू ने राज्यसभा में अगला कार्यकाल नहीं दिया है। आरसीपी सिंह का राज्यसभा सांसद के तौर पर गुरुवार को ही अंतिम दिन है। मोदी सरकार में दो बार से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कल राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। नकवी के सियासी गलियारों में नई जिम्मेदारी को लेकर बाजार गर्म है। राजधानी दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के कार्यकाल की खूब सराहना की। जनता दल यूनाईटेड के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह की भी प्रधानमंत्री ने प्रशंसा की। पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने पहुंचे। उसके कुछ देर बाद ही केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दे दिया है। जेपी नड्डा की मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि नकवी को मोदी सरकार कोई नई जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है उन्हें केंद्र सरकार किस पोस्ट पर नियुक्त करती है। बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वह करीब 40 सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। तीन बार से नकवी राज्यसभा के सांसद है। पिछले दिनों यूपी के रामपुर से लोकसभा उपचुनाव में उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। तभी से उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें शुरू हो गई थी। आज पीएम मोदी के कैबिनेट बैठक में मौजूद रहे मुख्तार अब्बास नकवी राज्य सभा का कार्यकाल का कल आखिरी दिन है। लेकिन आज ही नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब नकवी के नई भूमिका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़