DW Samachar – Header
BREAKING

सीएम भगवंत मान कल गुरप्रीत कौर के साथ करेंगे दूसरी शादी, चंडीगढ़ में होगा समारोह

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल एक बार फिर से दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर होगी। डॉ गुरमीत कौर सीएम भगवंत मान की दूसरी दुल्हनिया बनेंगी । भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी अमेरिका चली गई। पहली पत्नी … Read more

IMG-20220706-WA0003
Punjab CM Bhagwant Mann to marry Gurpreet Kaur tomorrow
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल एक बार फिर से दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर होगी। डॉ गुरमीत कौर सीएम भगवंत मान की दूसरी दुल्हनिया बनेंगी । भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से सीएम मान को 2 बच्चे हैं। उनके बेटा-बेटी अमेरिका रहते हैं। वह सीएम भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी आए थे। भगवंत मान की होने वाली दुल्हनिया गुरप्रीत कौर के बारे में बताया जा रहा है कि वे काफी वक्त से मान फैमिली को जानती हैं। इसलिए गुरप्रीत कौर और भगवंत मान के बीच रिश्ते फाइनल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। भगवंत मान की होने वाली पत्नी एक सिख बताई जा रही है। डॉक्टर गुरप्रीत कौर पंजाब के एक आम परिवार से आती हैं। गुरप्रीत और भगवंत मान दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। गुरप्रीत कौर कौन हैं, इस बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह बताया गया है कि वह अक्सर भगवंत मान से मिलने उनके घर जाया करती थीं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समय कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़