DW Samachar – Header
BREAKING

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, आज तीन बार आया फोन, मचा हड़कंप

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ‌नागपुर स्थित कार्यालय में लैंडलाइन फोन पर किसी अज्ञात शख्स द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। नितिन गडकरी के कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को दी … Read more

Union Minister Nitin Gadkari received death threats
Union Minister Nitin Gadkari received death threats
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ‌नागपुर स्थित कार्यालय में लैंडलाइन फोन पर किसी अज्ञात शख्स द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। नितिन गडकरी के कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को दी गई है। पुलिस के मुताबिक धमकी वाले फोन आज सुबह साढ़े ग्यारह से साढ़े 12 बजे के बीच आए। दाऊद के नाम पर उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। खबर यह भी है कि उनसे 100 करोड़ रुपए की मांग की गई है और न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने गडकरी के नागपुर कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। केंद्रीय मंत्री के नागपुर कार्यालय में स्थानीय पुलिस टीम के अलावा एंटी टेररिज्म स्क्वॉड की टीम भी पहुंच चुकी है। मामले की जांच शुरू है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फोन पर जान से मारने धमकी मिली है। मामले की खबर मिलने के बाद हमारी टीम उनके नागपुर स्थित कार्यालय पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस कर रही है। जो भी दोषी होगा उसको जल्द से जल्द से पकड़ा जाएगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि नितिन गडकरी को मोदी सरकार में सबसे अच्छा काम करने वाले मंत्रियों में से एक माना जाता है। सोशल मीडिया पर भी नितिन गडकरी काफी एक्टिव रहते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़