बुध, अप्रैल 15, 2026

युवा एक्टर सुनील होलकर का निधन, धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा से बनाई अपनी पहचान

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Sunil Holkar passed away at the age of 40
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बॉलीवुड ने एक और युवा कलाकार को खो दिया। ‌टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सुनील होलकर का 40 की उम्र में निधन हो गया है।‌‌ सुनील होलकर, लिवर सिरोसिस की बीमारी से पीड़ित थे। टीवी शोज के अलावा एक्टर ने हिंदी और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। सुनील लंबे समय से लीवर सोरायसिस बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज भी चल रहा था, आखिरकार 13 जनवरी को एक्टर ने आखिरी सांस ली। दिवंगत एक्टर सुनील होलकर ने टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा, मैडम सर, मोरया,मिस्टर योगी जैसे शोज का हिस्सा थे। इसके अलावा सुनील ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म गोष्ट एका पैठाणीची में काम किया था। वो अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान से काफी सालों से जुड़े हुए थे। जीवन के करीब 12 साल सुनील ने थिएटर को दिए थे। सुनील होलकर सोशल मीडिया पर अकसर अपने वीडियोज और फोटोज शेयर किया करते थे। उनके निधन के बाद हर कोई उन्हें अपने तरीके से श्रद्धाजंलि दे रहा है। परिवार और फैंस की आंखें नम हैं। सुनील होलकर की फैमिली में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। एक्टर की मौत उनके परिवार और कला जगत के लिए बड़ी क्षति है। सुनील होलकर ने हमेशा अपने निभाए किरदारों को खुलकर जिया है। यही वजह है कि लोग उनकी एक्टिंग को एंजॉय करते थे। सुनील होलकर भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके निभाए गए किरदार हम कभी नहीं भूल पाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News