
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश की राजधानी दिल्ली में भयंकर प्रदूषण को लेकर मंगलवार को अपने दिल की बात कही । दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर से परेशान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को स्वीकार किया कि उन्हें राष्ट्रीय राजधानी आने का मन नहीं करता, क्योंकि यहां उन्हें अक्सर संक्रमण हो जाता है। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि दिल्ली शहर ऐसा है कि मुझे यहां रहना पसंद नहीं है। यहां प्रदूषण के कारण मुझे संक्रमण हो जाता है। उन्होंने कहा, हर बार दिल्ली में आता हुआ, ऐसा लगता है कि (दिल्ली) जाना चाहिए की नहीं। इतना भयानक प्रदूषण है (हर बार, दिल्ली आते समय, मैं सोचता हूं कि मुझे जाना चाहिए या नहीं क्योंकि प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक है। गडकरी ने सुझाव दिया कि प्रदूषण कम करने का सबसे अच्छा तरीका जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करना है।
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागपुर से सांसद गडकरी ने कहा कि दिल्ली शहर ऐसा है कि मुझे यहां रहना पसंद नहीं है। यहां प्रदूषण के कारण मुझे संक्रमण हो जाता है। उन्होंने कहा, हर बार दिल्ली में आते हुए ऐसा लगता है कि जाना चाहिए कि नहीं। इतना भयंकर प्रदूषण है। गडकरी ने सुझाव दिया कि प्रदूषण को कम करने का सबसे अच्छा तरीका जीवाश्म ईंधन (पेट्रोल, डीजल) की खपत को कम करना है। गडकरी ने कहा कि भारत 22 लाख करोड़ रुपये के जीवाश्म ईंधन का आयात करता है, जो अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और पारिस्थितिकी के दृष्टिकोण से चुनौतीपूर्ण है।
उन्होंने कहा, हम वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देकर जीवाश्म ईंधन के आयात को कम कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि भारत के सामने सबसे बड़ी समस्या गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी है, इसलिए आने वाले समय में सरकार को आर्थिक और सामाजिक समानता हासिल करना सुनिश्चित करना होगा। दिल्ली में वायु प्रदूषण लंबे समय से एक गंभीर समस्या बनी हुई है। हाल के दिनों में यहां के निवासियों ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में थोड़ी राहत महसूस की है। मंगलवार को AQI 274 दर्ज किया गया, जो कि मध्यम श्रेणी में आता है। हालांकि, नवंबर के मुकाबले दिसंबर की शुरुआत अपेक्षाकृत बेहतर रही है। नवंबर में अधिकांश दिनों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












