
जहानाबाद: जिले में अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था और खराब सड़कों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन औसतन 3 से 5 सड़क दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला हुलासगंज थाना क्षेत्र का है, जहां चिरी गांव निवासी राजेश कुमार और उनका दोस्त सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया।
घटना उस समय हुई जब राजेश कुमार अपने दोस्त शंभू मिस्त्री के साथ अकारी से अपने गांव चिरी लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना गांववालों को दी, जिसके बाद उन्हें तुरंत जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों के सिर में गहरी चोटें आई हैं, और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रशासन की अनदेखी किया जा रहा हैं। जहानाबाद जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या ने प्रशासन की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों की खराब हालत और यातायात नियमों का पालन न होने की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और दुर्घटना संभावित इलाकों में सड़क मरम्मत और साइनबोर्ड लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो स्थिति और भयावह हो सकती है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












