DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

लालू प्रसाद के बयान का विरोध जारी,जदयू  महिला मोर्चा ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Protest against Lalu Prasad’s statement continues, JDU Mahila Morcha takes out protest march

लालू यादव ने नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा पर की थी टिप्पणी, कहा था, आंख सेंकने जा रहे है नीतीश कुमार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के द्वारा नीतीश कुमार की यात्रा पर दिए गए विवादित बयान से बिहार की सियासी गलियारों में काफी उथल-पुथल मच गया है। राजद सुप्रीमो के द्वारा नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा को लेकर कहा था कि मुख्यमंत्री यात्रा पर नहीं बल्कि आंख सेकने जा रहे हैं। इस बयान पर जदयू, बीजेपी सहित एनडीए के तमाम नेताओं ने इनकी कड़ी निंदा की है और लालू प्रसाद यादव से अपने इस बयान पर माफी मांगने की मांग की है।

पूरे बिहार में जदयू ने इसके खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला इसका विरोध किया है। इसी कड़ी मे आज जहानाबाद जदयू के महिला मोर्चा एवं जदयू के जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता लोगों उपस्थित रहे। जदयू के कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद के अंबेडकर चौक पर लालू प्रसाद यादव का पुतला दहन किया जहां आक्रोश दिखाते हुए जदयू कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया और लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

जेडीयू महिला नेत्री ने कहा कि सात बेटियों के पिता होने के बावजूद लालू यादव के द्वारा बिहार की बेटियों के प्रति दिया गया बयान शर्मनाक है। हम लोग मांग करते हैं कि लालू यादव घर से बाहर निकले और बिहार की बेटियों ओर महिलाओं से माफी मांगे ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News