DW Samachar – Header
BREAKING

TIME’s 2022 Person of the Year: Ukraine President Volodymyr Zelensky

TIME's 2022 Person of the Year Ukraine President Volodymyr Zelensky
TIME's 2022 Person of the Year Ukraine President Volodymyr Zelensky

टाइम मैगजीन ने इस साल यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना

TIME's 2022 Person of the Year Ukraine President Volodymyr Zelensky
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दुनिया की सबसे पुरानी और पॉपुलर अमेरिकी मैगजीन टाइम में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को साल 2022 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है।

बता दें कि करीब 10 महीने से रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में राष्ट्रपति जेलेंस्की मोर्चा संभाले हुए हैं। इन दोनों देशों के बीच जारी युद्ध दुनिया के तमाम देशों के लिए चिंता भी बढ़ा रहा है। टाइम मैगजीन ने बुधवार को बताया किया, ये अवॉर्ड उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने पिछले 12 महीनों में वैश्विक घटनाओं पर सबसे अधिक प्रभाव डाला हो। इस पुरस्कार के लिए अन्य फाइनलिस्ट में ईरान के प्रदर्शनकारी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, एलन मस्क और यूएस सुप्रीम कोर्ट शामिल रहे। टाइम के एडिटर इन चीफ एडवर्ड फेलसेंथल ने लिखा कि, चाहे यूक्रेन के लिए लड़ी जा रही लड़ाई किसी को उम्मीद से भर दे या डर से, वलोडिमिर जेलेंस्की ने दुनिया को इस तरह से प्रेरित किया जैसा हमने दशकों में नहीं देखा। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति को चुनने का निर्णय सबसे स्पष्ट था। बता देगी टाइम अमेरिकी साप्ताहिक समाचार पत्रिका है जिसका प्रकाशन न्यूयॉर्क शहर से होता है। इसकी स्थापना 1923 में हुई थी और कई दशकों तक इस पर हॅनरी ल्यूस का प्रभुत्व रहा। टाइम के विश्व में कई विभिन्न संस्करण प्रकाशित होते हैं। 4 साल पहले साल 2018 में अमेरिकी मीडिया कंपनी मेरेडिथ कॉर्प ने मशहूर ‘टाइम’ मैगजीन को 19 करोड़ डॉलर में बेच दिया था। मैगजीन को सेल्सफोर्स के सह-संस्थापक मार्क बेनीऑफ और उनकी पत्नी ने खरीदा ।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़